Birsa Times

मोटरसाइकिल से गिरकर पिता-पुत्र जख्मी।

मोटरसाइकिल से गिरकर पिता-पुत्र जख्मी।

बालूमाथ।बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर बुधवार को मोटरसाइकिल से गिरकर पिता पुत्र घायल हो गया।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद साजिद 33 वर्ष पिता अब्दुल हफीज एवं उसका पुत्र जीशान राजा 11 वर्ष दोनों ग्राम बिजरा थाना हेरहंज निवासी अपने घर से बालूमाथ आने के क्रम में बनियों ग्राम के समीप मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां डॉक्टर दयानंद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।वहीं गंभीर रूप से घायल मोहम्मद साजिद को बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स किया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *