Birsa Times

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 05 शातिर साइबर ठग रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹1.22 लाख नगद बरामद

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 05 शातिर साइबर ठग रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹1.22 लाख नगद बरामद

कैशबैक, फर्जी कस्टमर केयर और सरकारी योजनाओं के नाम पर करते थे ठगी

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर: झारखंड के देवघर जिले की पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (SP) प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) कैलाश प्रसाद महतो के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 05 शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र से इन अपराधियों को दबोचा गया, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को चूना लगा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची
पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधी मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं:

  • अयुब अंसारी (उम्र 26 वर्ष), पिता- गुलाम हुसैन, निवासी- पदनियां
  • मुस्तफा अंसारी (उम्र 40 वर्ष), पिता- लालमोहम्मद, निवासी- जोगीडीह
  • मो० बाबर अंसारी (उम्र 33 वर्ष), पिता- मो० बरकत अंसारी, निवासी- पदनियां
  • इरफान अंसारी (उम्र 29 वर्ष), पिता- बरकत अंसारी, निवासी- पदनियां
  • समीद अंसारी (उम्र 31 वर्ष), पिता- मुस्तकीम अंसारी, निवासी- पंचरुखी
    ठगी का तरीका: कैशबैक से लेकर पीएम किसान तक
    ये अपराधी बेहद शातिर तरीके से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे:
  • फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी: Google Pay, PhonePe, Paytm और Flipkart/Amazon का फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देते थे। इसके बाद उनसे PhonePe Gift Card क्रिएट करवाकर उसे खुद रिडीम कर लेते थे।
  • Airtel Payment Bank फ्रॉड: फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ‘Airtel Thanks App’ के जरिए ग्राहकों का बैंक कार्ड बंद करने का डर दिखाते थे और फिर चालू कराने के नाम पर ठगी करते थे।
  • सरकारी योजनाओं का झांसा: ये गिरोह आम लोगों को PM किसान योजना का लाभ दिलाने और आसान लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों से झांसा देकर ऑनलाइन ठगी कर रहा था।
  • 25% कमीशन पर कैश कराना: ये अपराधी अन्य साइबर ठगों द्वारा उड़ाए गए पैसों को फर्जी एटीएम कार्ड के जरिए कैश करवाते थे और 25% कमीशन काटकर बाकी रकम नगद लौटाते थे। यानी ये क्षेत्र के अन्य साइबर अपराधियों को संरक्षण और बढ़ावा देने का काम भी कर रहे थे।
    बरामद सामानों की विवरणी
    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में डिजिटल डिवाइस और कैश बरामद किया है:
  • मोबाइल फोन: 11 पीस
  • सिम कार्ड: 24 पीस
  • एटीएम कार्ड: 16 पीस
  • नगद रुपए: ₹1,22,060
  • चार पहिया वाहन: 01 स्कॉर्पियो
  • दो पहिया वाहन: 01 पल्सर मोटरसाइकिल
    छापेमारी दल की सराहनीय भूमिका
    इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से पु०नि० राउत होनहागा (मधुपुर अंचल), थाना प्रभारी पु०अ०नि० शशि कपूर (मार्गोमुण्डा थाना), पु०अ०नि० साहेब राम किस्कू (मार्गोमुण्डा थाना) और पु०अ०नि० संदीप कुमार भगत (मधुपुर थाना) शामिल थे।
    पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों से अपील है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *