Birsa Times

गुरुआ-दरियापुर मुख्य सड़क हुई जर्जर, राहगीरों को बढ़ा खतरा।

गुरुआ-दरियापुर मुख्य सड़क हुई जर्जर, राहगीरों को बढ़ा खतरा।

रिपोर्ट – रवि कुमार

गुरुआ :- गया मुख्यालय को जोड़ने वाली गुरुआ-दरियापुर मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क की खराब स्थिति के कारण इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के समय ही ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती गई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में पर्याप्त मात्रा में पीच नहीं दिया गया था। साथ ही सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी भी नहीं डाली गई, जिसके कारण सड़क बनने के कुछ ही महीनों बाद किनारे टूटने लगे और धीरे-धीरे सड़क की हालत बदतर होती चली गई।वर्तमान स्थिति यह है कि सड़क काफी संकरी और टूट चुकी है। दोनों ओर से वाहन आने पर चालकों को साइड देने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बालू लदे भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़क पूरी तरह खंडहर में तब्दील होती जा रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस सड़क पर ध्यान नहीं दिया गया तो वर्षा के मौसम में स्थिति और भयावह हो सकती है तथा आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *