Birsa Times

इटखोरी चौक पर खड़ी मोटरसाईकिल हुयी चोरी

इटखोरी चौक पर खड़ी मोटरसाईकिल हुयी चोरी

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

इटखोरी (चतरा) : इटखोरी चौक पर पार्किंग एक स्प्लेंडर प्लस बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर रफू चक्कर हो गए। घटना बुधवार दिन की है। इस संबंध में भुक्तभोगी इटखोरी प्रेम नगर निवासी मेघन ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शर्मा ने इटखोरी थाने में अपने बाइक को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने संबंधित आवेदन दिया है। अमित के द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 20 मई को करीब 9 बजे दिन में अपना बाइक स्प्लेंडर प्लस संतोष सिंह इटखोरी चौक के बाहर बरामदा में खड़ा करके मैं वही रोड के उस पार सैलून दुकान में काम करने चले गए। जब हम घर जाने के लिए वहां 12 बजे दिन गए तो वहां मेरा बाइक नहीं था। फिर अगल-बगल में बहुत खोजबीन किए पर कहीं पता नहीं चला। इधर पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *