आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा): चतरा जिले में बढ़ती छिनतई की घटनाओं के बीच ईटखोरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक मोबाइल छिनतई गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान घटना में उपयोग की गई सफेद रंग की पल्सर NS160 मोटरसाइकिल और छिनकर ले गया एक VIVO V60 मोबाइल भी बरामद किया गया। घटना और प्राथमिकी: वादी रितिक कुमार (पिता स्व. रामजतन सिंह) निवासी केशरी चौक, चतरा की शिकायत पर 17 मई को ईटखोरी थाना में प्राथमिकी संख्या 64/26 दर्ज की गई। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात आरोपियों ने उसके मोबाइल की छिनतई की थी। तफ्तीश और गिरफ्तारी: चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर तेज कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सागर पासवान (पिता महेश पासवान), परोका; राहुल कुमार पासवान (पिता स्व. गणेश पासवान), धनखेरी; मोहम्मद मासुक (पिता मोहम्मद मंसुर), धनखेरी; एवं मोहम्मद साजिद (पिता मोहम्मद सलीम), धनखेरी के रूप में हुई है। सभी अभियुक्त घटनास्थल पर सफेद पल्सर NS160 मोटरसाइकिल पर सवार थे। बरामद सामान, घटनास्थल से छिना गया VIVO V60 मोबाइल और उसी मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई बरामद मोबाइल की मूल पहचान और प्रमाण जुटाने के बाद इसकी वैधता जांच कर वादी को वापसी तथा प्रासंगिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की आगे की जांच अभी जारी है। गिरफ्तार के टीम में सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह,थाना के सशस्त्रबल के जवान शामिल थे।
