बालूमाथ (लातेहार):- बालूमाथ थाना अंतर्गत कलकलिया के रामेश्वर उरांव की गोली लगने से मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि रामेश्वर उरांव को गोली मारी गई है. इस मामले पर पुलिस पूरे छानबीन कर रही है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा है. मिली जानकारी के अनुसार कलकलिया गांव निवासी रामेश्वर उरांव गांव के ही कुछ लोगों के साथ रविवार की रात जंगल में जानवरों का शिकार करने गए थे. इसी बीच देर रात एक व्यक्ति ने गांव के मुखिया संतु उरांव को फोन कर जानकारी दी कि रामेश्वर उरांव को गोली लग गई है.सूचना मिलने के बाद मुखिया ने घटना की जानकारी रामेश्वर उरांव के परिजनों को दी.रात में जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि रामेश्वर उरांव की मौत हो गई है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार रविदास के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन आरंभ कर दी. अमित कुमार रविदास ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा. मृतक के चाचा नागदेव उरांव ने बताया कि देर रात गांव के दो अन्य लोगों के साथ रामेश्वर उरांव जंगल में शिकार करने गया था.इसी दौरान उसे गोली लगी. गोली लगने के बाद उसके साथ गए दो अन्य लोगों ने मुखिया को इसकी जानकारी दी।बाद में मुखिया ने घर के लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी।जब सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो उसके साथ गए दोनों युवक घटनास्थल से फरार थे।मुखिया संतु उरांव ने बताया कि रात में ही एक युवक ने उन्हें फोन कर बताया कि गलती से रामेश्वर उरांव को गोली लग गई है. जब वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि रामेश्वर उरांव की मौत हो गई थी.
शिकार करने गए युवक की गोली लगने से हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप,जांच में जुटी पुलिस.
- May 19, 2026
0
14
Less than a minute
You can share this post!
administrator
