खटाखट जायेगी 2 महीनों की किश्त, जारी हुये 9609 करोड़

रांची : झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अप्रैल और मई महीने की 5000 रुपये की दो किश्तें अब जल्द ही लाभुक महिलाओं के खातों में एक साथ ट्रांसफर की जायेंगी।महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इसके लिए 9609 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। यह योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रमुख सामाजिक योजनाओं में गिनी जाती है, जिसका मकसद राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाना है। संभावना है कि 1-2 दिनों के भीतर राशि लाभुकों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।किन जिलों को कितनी राशि मिली गिरिडीह – ₹907.50 करोड़धनबाद – ₹670.50 करोड़बोकारो – ₹639.00 करोड़पलामू – ₹559.50 करोड़रांची – ₹823.50 करोड़ आधार लिंक ज़रूरी है सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन महिलाओं ने बैंक खातों की आधार सीडिंग नहीं करवाई है, उन्हें यह राशि नहीं मिलेगी। ऐसे में जिनका खाता अभी तक आधार से लिंक नहीं है, उन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं स्क्रूटनी के बाद बड़ी संख्या में अपात्र लाभुकों को योजना से हटाया गया है, ताकि सिर्फ सही और ज़रूरतमंद महिलाओं को ही मदद मिले। विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिये हैं कि आधार सीडिंग की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करवाई जाये।

Related posts

Leave a Comment