गोमो। 5 मार्च 2025 को उत्क्रमित उच्च विद्यालय गेन्दनवाडीह के सहायक अध्यापक जयराम महतो आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। लेकिन दुर्भाग्य है झारखंड के सहायक अध्यापकों का जो दो ढाई दशक सेवा करने के बाद भी खाली हाथ अपने घर को लौट आए।इस विदाई समारोह में संकुल के सभी सहायक अध्यापकों सहित ग्राम पंचायत गेन्दनवाडीह के पंचायत समिति सदस्या सहित दर्जनों अभिभावकों और स्कूली बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति में विदाई दिया गया।दुखद स्थिति यह होती है कि इतने लंबे समय तक सेवा देने के बाद सरकार की तरह से सेवानिवृत्त की सम्मान राशि कोई व्यवस्था नही है। मनरेगा मजदूर की भांति काम करो और दाम लो वाली योजना झारखंड के अब तक की आये सभी सरकारों ने अपनायी है।
उत्क्रमित उच्च विद्यालय गेंदनवाडीह के सहायक अध्यापक जयराम महतो सेवानिवृत हुए।
