गोमो। सोमवार को प्रखंड परिसर तोपचांची में मनरेगा सहायता केन्द्र का उद्घाटन बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी तथा प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि मनरेगा से संबंधित जो भी योजनाएं हैं उसको इस केन्द्र के माध्यम से लाभुकों एवं मजदूरों को काफी मदद मिलेगी। प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने कहा कि इस केन्द्र के संचालन से ग्रामीण मजदूरों को अधिक से अधिक काम प्राप्त हो पाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मनरेगा सहायता केन्द्र के संचालक बैजनाथ महतो ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहेंगे तथा वरीय पदाधिकारियों से मिलकर समस्यायों का निदान करेंगे। तथा मनरेगा कानून के उलंघन पर प्रखंड और जिला को अवगत कराएंगे। मौके पर बीपीओ राजीव कुमार, प्रधान सहायक महेंद्र कुमार, बीपीआरओ नीलकंठ दास, सत्यप्रकाश महतो, जूही खातून, गिरधारी प्रसाद महतो, आकाश कुमार सिंह, सुनील कुमार, पुरण राम महतो एवं अन्य मनरेगा मजदूर उपस्थित थे।
तोपचांची प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा सहायता केन्द्र का उद्घाटन।
