Birsa Times

एटीएस और पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपी को किया गिरफ्तार,अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद

एटीएस और पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपी को किया गिरफ्तार,अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर: बाबा नगरी में पिछले कुछ दिनों से एटीएस (ATS) और पुलिस की हलचल को लेकर जो चर्चाएं गरम थीं, उनका अब आधिकारिक खुलासा हो गया है। देवघर पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त छापेमारी में तीन कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
​क्या है पूरा मामला?
​झारखंड एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर का रहने वाला अजित कुमार पाण्डेय अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एटीएस और देवघर पुलिस ने जाल बिछाया और दबिश दी।
​गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने तीन मुख्य अभियुक्तों को दबोचा है:
​अजित पाण्डेय उर्फ अजित कुमार मिश्रा (नन्दन पहाड़, देवघर)
​पंकज कुमार सिंह (कृष्णपुरी, देवघर)
​सोनू कुमार सिंह (जमुई, बिहार)
​बरामद सामान:
​एक ‘Made in USA 99’ लिखी हुई देसी पिस्टल।
​एक देसी कट्टा।
​7.65 MM की 7 जिंदा गोलियां।
​विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन।
​सुपारी लेकर हत्या करने का कबूलनामा
​पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे न केवल हथियारों की तस्करी करते हैं, बल्कि पैसे लेकर किसी की हत्या (सुपारी किलिंग) करने से भी परहेज नहीं करते। मुख्य आरोपी अजित पाण्डेय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के करीब 7 से ज्यादा मामले पहले से दर्ज हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *