22 सितंबर को टुंडी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु टुंडी प्रखंड कमिटी जदयू की बैठक संपन्न

गोमो। 14 सितंबर को जदयू पार्टी की एक बैठक जदयू टुंडी प्रखंड कार्यालय कोल्हर मोड़ में जदयू टुंडी प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध पांडेय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में 22 सितंबर को राजगंज में आयोजित टुंडी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी लम्बे समय से टुंडी विधानसभा क्षेत्र में जनमुद्दों पर संघर्ष करते आ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में टुंडी में सत्ता परिवर्तन करना है। इसके लिए रणनीति बनाने हेतु 22 सितंबर को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी बूथों से कार्यकर्ता आएं और सभी मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।बैठक का संचालन जदयू युवा प्रकोष्ठ टुंडी प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार पाण्डेय और धन्यवाद तिलक सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जदयू जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, जिरा देवी, उत्तर ठाकुर, रविलाल पंडित, महेंद्र कुमार दास, रमेश रवानी, मुकेश कुमार यादव, सुभाष मंडल,मोहन मंडल,सुरज सिंह,राजीव पांडेय,विरबल सिंह,गणेश ठाकुर, सुभाष तुरी,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment