गुजरात से ससुराल जा रहे मजदूर की सड़क दुर्घटना में हुआ घायल

स्थानीय लोगों ने करवाया इलाज के लिए भर्ती

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार सिंह 

औरंगाबाद / जिले के रफीगंज में गुजरात से लौटकर ससुराल जा रहे एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार की रात्रि रफीगंज शहर के डाक बंगला के समीप घटी। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के मनोर गुलार बिगहा निवासी रघुनंदन पासवान के 28 वर्षीय पुत्र लुटन कुमार के रूप में की गई है। घायल लूटन ने बताया कि ट्रेन के माध्यम से गुजरात राज्य के सूरत से रफीगंज रेलवे स्टेशन उतरे। टिकट काउंटर के पास से अपने ससुराल कासमा थाना क्षेत्र के धमनी खैरा जाने के लिए किराए के टेंपो से बैठकर जा रहे थे तभी डाक बंगला मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे चलती टेंपो से मैं सड़क पर गिर गया। हालांकि इस घटना में टेंपो चालक भी घायल हुआ है। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया और टेंपो चालक द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल लुटन कुमार को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा कर। वह भी फरार हो गया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दूरभाष के माध्यम से घायल के परिजनों को सूचना दी गई। 

डॉ एस नारायण ने बताया कि घायल को बाए हाथ फ्रैक्चर हो गया है तथा सर एवं चेहरे पर चोटें आई हैं।

अपने पत्नी एवं बच्चों से मिलने जा रहा था ससुराल घायल

ओबरा थाना क्षेत्र के मनोरा गुलाब बीघा गांव निवासी लुटन कुमार का 2017 में कासमा थाना क्षेत्र के धमनी खैरा गांव निवासी राजाराम पासवान के पुत्री रिंकी कुमारी के साथ विवाह हुआ था। घायल मजदूरी का कार्य करता है इसलिए वह गुजरात राज्य के सूरत शहर के राम कॉलोनी स्थित एक केमिकल प्लांट में विगत दो महीना से कार्य कर रहा था। घर में बच्चों की तबीयत खराब रहने के कारण वह अपने बीवी बच्चे से मिलने घर लौटकर आ रहा था। घटना के बाद घायल के परिजनों का रो रो बुरा हाल है।

Related posts

Leave a Comment