एक युवक की मौंत.परिजनों ने लगाया गोली मारकर हत्या करने की आरोप

बांका कटोरिया से श्रीकान्त यादव की रिपोर्ट

बांका जिले में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत अन्तर्गत दोनिहार गांव के दुमुहीयाँ टोला में एक युवक को गोलीमार हत्या  कर देने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की है। मृतक गोलू यादव का 23 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव बताया गया है। युवक की मौत देवघर सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई है। वही सदर अस्पताल में ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर मृतक की मां रेखा देवी द्वारा दोनिहार गांव के 4 व्यक्ति एवं कटोरिया थाना क्षेत्र के कठौन गांव के एक व्यक्ति पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार युवक (मृतक) बाहर कमाने जाता था पर जब घर में रहता था तो ड्राइवर का काम करता था। फिलहाल युवक घर में रह रहा था। रात को युवक अपने कमरे का खिड़की खुला छोड़कर सोया हुआ था। उसकी मां व एक 5 वर्षीय बेटी स्वाति कुमारी अलग सोई हुई थी। जबकि पत्नी दो दिन पूर्व छोटी बेटी सोनाक्षी 3 वर्ष के साथ अपने मायके कटोरिया थाना क्षेत्र के पंजरपट्टा गांव गई थी। तभी रात को बदमाशों ने खिड़की से युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मां दौड़कर आई तथा हो हल्ला किया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग आए तथा युवक को जख्मी हालत में ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गया। व डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत में देख देवघर रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर सदर अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर घटना की छानबीन के लिए एफएसएल टीम मृतक के घर पहुंची पर अभीतक गोली या बम का कोई साक्ष्य हासिल नही हुई है।

वही डी.एस.पी राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल संदेहास्पद है ऐसा प्रतीत हो रहा हे कि घटना कहीं ओर हुई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओ पर जांच कर रही है व दर्ज प्राथमिकी पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

कल डॉग स्क्वाड की टीम घटनास्थल पर पहुंचेगी और जांच कर खुलासा किया जायगा।

Related posts

Leave a Comment