Birsa Times

चतरा में अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल

चतरा में अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : नशे के सौदागरों के खिलाफ चतरा पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ जारी है। कुन्दा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में दबिश देकर 16 लाख रुपये की अफीम बरामद की है। एसपी अनिमेश नैथानी के ‘ड्रग-फ्री चतरा’ संकल्प के तहत पुलिस ने एक बड़े तस्कर को सलाखों के पीछे भेज दिया है। चतरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टिटही भरगाँव निवासी नन्दकिशोर गंझू अपने घर में अफीम का जखीरा छिपाकर तस्करी की फिराक में है। सूचना पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 3 किलो 264 ग्राम गीला अफीम बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 16 लाख रुपये है। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। एसपी अनिमेश नैथानी ने माफियाओं को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस न केवल तस्करों को पकड़ रही है, बल्कि उनके पूरे आर्थिक नेटवर्क को भी ध्वस्त करने में जुटी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *