मनरेगा कर्मचारियों का वादा निभाओ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

गोमो। तोपचांची प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश के अहवान पर जिला इकाई धनबाद के अगुवाई में तोपचांची प्रखंड में 26 जुलाई 2024 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जहां धरना स्थल पर जिले के समस्त मनरेगा कर्मी तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित हुए। धरना प्रदर्शन प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जमशेद अंसारी एवं सचिव सूर्य प्रकाश के द्वारा सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य झारखंड में मनरेगा कर्मी विगत 17 वर्षों से अल्प मानदेय पर मनरेगा में सरकार के कार्यों को निष्ठा पूर्वक करते आ रहे हैं। परंतु अब तक कोई भी सरकार इनके लंबित मांग स्थाईकरण एवं ग्रेड पे को अमली जामा नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा सरकार बनाने के पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष के हैसियत से मनरेगा कर्मियों के बीच आकर संविदा कर्मियों के सेवा स्थाईकरण सहित मृत कर्मियों के आश्रितों के हित एवं लंबित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। और अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल भी किए। परंतु सरकार गठन के 4 साल कार्यकाल पूरा होने के बाद भी मनरेगा कर्मियों को न पे ग्रेड दिया गया न ही स्थाईकरण पर काम किया। इससे मर्माहित एवं आक्रोशित झारखंड के मनरेगा कर्मी ” वादा निभाओ स्थाईकरण करो ” कार्यक्रम के तहत राज्य के समस्त मनरेगा कर्मी विगत 22 जुलाई 2024 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री मुरारी प्रसाद तिवारी ने कहा कि सरकार अपना वादा करे एवं मनरेगा कर्मियों को स्थाई का ग्रेड पे दिया जाए। मौके पर सभी वक्ताओं ने कहा की सरकार जल्द से जल्द मनरेगा कर्मियों को स्थाई कर ग्रेड पे देने पर विचार करे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, जिला अध्यक्ष यासीन अंसारी, मुखिया संघ अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, प्रेम महतो, गणेश, जैनुल, इकबाल, अर्जुन पाण्डेय, खेलावन कुमार, अखिलेश, संजीव कुमार, नवीन पाण्डेय, सुनील, शंकर, प्रसिद्ध कुमार, रियाज अहमद, संजय कुमार, सहित दर्जनों मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment