Birsa Times

अवैध कोयला लदा हाइवा व बालू ट्रैक्टर जब्त, विभाग ने लगाया भारी जुर्माना।

अवैध कोयला लदा हाइवा व बालू ट्रैक्टर जब्त, विभाग ने लगाया भारी जुर्माना।

रिपोर्ट – विशेष संवादाता

औरंगाबाद। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए कठोर कार्रवाई की जा रही है. इसी के मद्देनजर जिला खनन पदाधिकारी हरेश कुमार के निर्देशानुसार खनन टीम एवं औरंगाबाद पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो ट्रैक्टर एवं दो हाइवा जब्त किया गया है. यह कार्रवाई खान निरीक्षक प्रत्यूष कुमार के नेतृत्व में की गई. इस दौरान रिसियप थाना क्षेत्र से अवैध कोयला लदा एक हाइवा जब्त किया गया है. वहीं फेसर थाना क्षेत्र से अवैध डस्ट लदा एक हाइवा तथा दाउदनगर थाना क्षेत्र से दो ट्रैक्टर जब्त किया गया. इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी और अवैध खननकर्ता तथा चालक मौके से भाग निकले. इसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर संबधित थानों को सौंप दिया गया. हालांकि इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया. खान निरीक्षक प्रत्यूष कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बालू व गिट्टी ढुलाई मामले में छापेमारी करते हुए यह कार्रवाई की गई है. वाहन मालिकों को भारी जुर्माना लगाया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगा. हाल के दिनों में कई अवैध गिट्टी व बालू लदे हाइवा व ट्रैक्टरों को जब्त किया जा चुका है, जिससे इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *