अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक किशोर की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह 

औरंगाबाद / अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना मंगलवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावा मोड़  की है। आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। मृतक किशोर की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत मोड़ निवासी दिलीप चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र अरविंद चौधरी के रूप में पहचान किया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने डायल 112 को फोन कर सुचना दिया। डायल 112 की टीम सुचना पर घटनास्थल खिरियावां मोड़ पहुंची। डायल 112 की पुलिस ने घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में  इलाज के लिए भर्ती कराया। मदनपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डॉक्टर आयुष्मान कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। औरंगाबाद सदर अस्पताल में  चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुड़ गई। मृतक किशोर की मां ने बतायी की घर के जरूरत की समान लाने के लिए घर घोरहत मोड़ से  बजार गया था की अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

Related posts

Leave a Comment