रवि कुमार गुरुआ
गुरुआ में गर्मी से लोग बेहाल है।गर्मी से बचने के लिए तरह तरह की घरेलू नुस्खे ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपना रहे है ताकि गर्मी से बची जा सके।इधर जैसे जैसे गर्मी अधिक बढ़ रही है वैसे वैसे गुरुआ में बिजली की आंख मिचौली का खेल शुरू कर दिया गया है।इसे ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र लोग काफी परेशान दिखने लगे हैं।बिजली नहीं रहने से उनकी घर में लगे एक एचपी का समरसेबल पंप सूखा पड़ा हुआ है इसलिए लोग के घर में खाना पकाने के लिए चापाकल के गंदे पानी पीने पर मजबूर हो रहे हैं।ग्रामीण लोगों ने बताया कि कभी बिजली तार के गिरने की बात कहकर तो कभी 33 हजार वोल्ट के तार में तकनीकी खराबी तो कभी पोल गिर जाने के तरह तरह के बहाने बनाकर इस चिलचिलाती गर्मी में बिजली को बेवजह काटा जा रहा है।लोग यह भी बताते हैं कि जब से बिहार सरकार ने 125 यूनिट बिजली बिल फ्री की है तब से बिजली की आंख मिचौली शुरू कर दिया गया है।गुरुआ के लोग ने सरकार यह मांग की है गर्मी के मौसम में बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से दी जाए अन्यथा हमलोग के घर से बिजली की कनेक्शन सदा के लिए हटा दिया जाए।
