Birsa Times

कक्षा नौवीं के फेल छात्र ने ऊंचे टावर पर चढ़ा, कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा

कक्षा नौवीं के फेल छात्र ने ऊंचे टावर पर चढ़ा, कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा

मोहनपुर: थाना क्षेत्र के एक छात्र ने नौवीं कक्षा में फेल होने का बर्दाश्त नहीं कर पाई। शनिवार को घर से निकलकर जमरू झालर के पास टावर पर 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े छात्र को देख लोग हैरान रह गए। उधर झालर पंचायत के मुखिया विजय यादव ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्र से बात कर उसे समझाने का प्रयास किए। कई घंटे तक वह अपनी जीत पर अड़े रहे, लेकिन मोहनपुर थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्र को सही सलामत नीचे उतार लिया। इतना ही नहीं छात्र ने अपने साथ अपनी मांगे के पर्चे भी लेकर आया था। जिन्हें उन्हें टावर से फेंका. बताया जा रहा है कि वह कक्षा नौवीं की पढ़ाई कर रहा था 17अप्रैल को घोषित हुए झारखंड नौवीं बोर्ड की परीक्षा में वह फेल हो गए थे। फेल होने की खबर से वह काफी टूट गया था। परिवार के लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे। छात्र रघुनाथपुर पंचायत के बताया जा रहा है।
यह घटना एक बार फिर छात्र पर परीक्षा के दबाव पर मानसिक तनाव को उजागर करती है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *