Birsa Times

थाना सिंहपुर की कार्यवाही, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना सिंहपुर की कार्यवाही, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शहडोल से राजेश कुमार यादव

गया है। थाना सिंहपुर शहडोल द्वारा शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

फरियादिया द्वारा शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में ग्राम धनपुरा में एक विवाह समारोह के दौरान उसकी मुलाकात दीपक यादव पिता मोले यादव (24 वर्ष) से हुई थी। आरोपी ने फरियादिया के विधवा होने की जानकारी होने के बावजूद उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वचन देकर वर्ष 2021 से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। अंतिम बार 19 मार्च 2026 को आरोपी ने पीड़िता के घर जाकर शारीरिक संबंध बनाए, किंतु अब शादी से साफ इंकार कर दिया।

पीड़िता की लिखित शिकायत पर सिंहपुर थाना शहडोल में बीएनएस (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंहपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दीपक यादव पिता मोले यादव उम्र 24 साल निवासी धनपुरा थाना बुढार जिला शहडोल को आज दिनांक 15.04.2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में उनि. आशीष झारिया थाना प्रभारी सिंहपुर के नेतृत्व में, सउनि. राजेश कुमार, प्रआर, मनीष सिंह, आर. आलोक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *