प्रतिनिधि रामगढ़
रामगढ़: गर्मी की शुरुआत के साथ ही शीतल पेय के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ होना शुरू हो गया है। खाद्य विभाग का इस ओर ध्यान ना रहने के कारण इन दिनों बिक्री अवधि समाप्त हुई कोल्ड ड्रिंक बाजार में धड़ल्ले से बिक रही है। सबसे मजेदार पहलू यह है कि काल अवधि समाप्त होने के साथ-साथ कोल्ड ड्रिंक दूसरे प्रांतों से यहां लाकर बेची जा रही है। जिसके कारण आम जनता एवं शासन दोनों को नुकसान हाे रहा है। एक ओर जहां काल अवधि समाप्त कोल्ड ड्रिंक शहर के अधिकांश रिटेल काउंटर में देखी जा सकती है। वही दूसरे प्रांत से कोल्ड ड्रिंक लाकर यहां आयकर विभाग की आंखों मे भी धूल झोंकी जा रही है।
रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की बिक्री धड़ल्ले से जारी है।हालिया वारदात रामगढ़ प्रखंड के जोगिया पंचायत अंतर्गत सड़क किनारे एक गड्ढे में कई एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक को फेंका गया है।
बताया जाता है कि दुमका जिला के अलग अलग प्रांतो से लाकर इन दिनों कोल्ड ड्रिंक का व्यापार खूब फल फूल रहा है। ऐसे व्यापारी खाद्य पदार्थ मे लगने वाले टैक्स की चोरी कर उसे चोरी छिपे यहां बेच रहे हैं। ऐसा करने से दुमका जिला का आयकर का खुलकर नुकसान कर रहे है। इसके अलावा दूसरे प्रांत से आने वाले अधिकांश शीतल पेय की समयावधि समाप्त हो चूकी रहती है। ऐसे शीतल पेय का इस्तेमाल करने से लोगों की सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
