गिरिडीह। मंगलवार को जमुआ थाना क्षेत्र के बेरहाबाद पंचायत अंतर्गत ग्राम घोरंजो के समीप जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन पर एक पक्ष के सहादत मियाँ एवं अन्य (बडाडीह निवासी) द्वारा बांस- तिरपाल से झोपड़ीनुमा संरचना बनाई जा रही थी इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के गिरधारी पासी एवं उनके समर्थकों ने आपत्ति जताई पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया दोनों ओर से लाठी-डंडों और पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया संभावित तनाव को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर बनाए गए झोपड़ीनुमा ढांचे को भी हटवा दिया है, ताकि विवाद और न बढ़े फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इधर, जिले में लगातार बढ़ रहे जमीन विवाद के मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने की अपील की है। इस संदर्भ मे जमुआ थाना प्रभारी विभूती देव ने कहा की घटना घटी है।आवेदन नही मिला है, जाँच पड़ताल करके उपद्रवियो पर उचित कानुनी करवाई किया जाएगा।
जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: दो पक्षों में मारपीट व पत्थरबाजी, कई घायल, जमुआ थाना पुलिस ने संभाला मोर्चा
- April 15, 2026
0
15
Less than a minute
You can share this post!
administrator
