अनियंत्रित ट्रेलर ने ऑटो में मारी टक्कर 10 वर्षीय बच्ची की मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक सड़क किया जाम

 संतोष कुमार दास 

इटखोरी (चतरा): असढ़िया मोड़ अकबर मियां के घर के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर ने एक ऑटो को ज़ोरदार धक्का मार दिया। दुर्घटना के बाद उक्त टेंपो रोड पर हीं पलटी खा गया। जिस दुर्घटना में टेंपो पर सवार एक 10 वर्षिय बच्ची की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी। मृतक बच्ची की पहचान कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डोंडवा गांव निवासी हसनैन अंसारी की बेटी हसीना खातून के रूप में किया गया है। वहीं इस दुर्घटना में  उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना रविवार दोपहर तकरीबन 11 बजे की है। वे लोग अपने घर से टेंपो से चौपारण थाना क्षेत्र के चईया स्थित अंकरोला बेला गांव बच्ची के नानी घर आ रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उक्त घायल महिला को तुरंत इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में टेंपो चालक को भी हल्की-फुल्की चोटें आई है। 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर ढाई घंटे तक रोड को जाम कर दिया। इसके बाद जानकारी मिलते हीं इटखोरी बीडीओ सोमनाथ बाकिंरा और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह एसआई विजय कुमार सिंह सहरजाम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जीतेन्द्र रजक घटनास्थल पर पहुंचे। इन अधिकारियों ने बड़े मशक्कत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकारी तौर पर मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा दिया जाएगा। तभी डेढ़ बजे दिन उक्त रोड से जाम हटा लिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर चतरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धक्का मारकर ट्रेलर का चालक भागते हुए आगे इसी रोड में एक होटल के पास वाहन लगाकर रफ्फूचक्कर हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने ले आई है।

Related posts

Leave a Comment