Birsa Times

कोटालपोखर थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

कोटालपोखर थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

अजय कुमार कुशवाहा
साहिबगंज

कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बाजार में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति सुबह से ही बाजार क्षेत्र में बैठा हुआ देखा गया था। स्थानीय लोगों ने उसे काफी देर तक उसी स्थान पर निष्क्रिय अवस्था में देखा, लेकिन जब लंबे समय तक कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो संदेह होने पर पास जाकर देखा गया। तब पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में भीड़भाड़ होने के कारण कई लोगों ने उसे पहले भी देखा था, लेकिन उसकी स्थिति पर किसी का ध्यान नहीं गया। बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत कोटालपोखर थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *