सिंचाई कूप के धसने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

मनीष बरणवाल

जामताड़ा:मंगलवार को कुंडहित प्रखंड क्षेत्र केे बागडेहरी थाना अंतर्गत गायपाथर पंचायत के निजमानधरा गांव में बिरसा मुंडा सिंचाई कूप धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वही दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घायल का ईलाज पश्चिम बंगाल के वर्धमान के अस्पताल में चल रहा है। मृतक के परिवार का रो-रो कर नननबूरा हाल है। जानकारी के अनुसार गायपाथर पंचायत अंतर्गत निजमानधरा गांव में प्रभास घोष के नाम वर्क कोड संख्या आई एफ 7080902920736 का बिरसा सिंचाई कुप का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसका प्राक्कलन राशि 3 लाख 95 हजार रुपया का है। मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे सिंचाई कूप में मजदूर काम करने आए। कुंए से पानी निकालने के बाद मजदूर साधन माल एंव उत्तम घोष गांईती लेकर मिटटी काटने के लिए कूंए में उतरे ही थे की उपर से मिटटी धंस गयी‌। जिससे 43 वर्षीय उत्तम घोष का एक पैर टुट गया। वही 45 वर्षीय साधन माल कुए में दब गया। आनन फानन में उत्तम घोष को 108 एम्बुलेस से पश्चिम बंगाल के सिउड़ी अस्पताल ले जाया गया। वंहा से बेहतर ईलाज के लिए वर्घमान रेफर कर दिया गया।  दबे हुए साधन माल को कुंए से निकालने के लिए जेसीबी मशीन लाकर मिटटी हटाया गया। बाद में अन्य लोगो की मदद से कुए के मिटटी को हटा कर साधन माल को निकाला गया। तबतक वह मर चूके थे। घटना की खबर सुनते ही आसपास गांव के सैकड़ो लोग जमा हो गये। मृतक के परिवार वाले को खबर सुनते ही परिवार के लोग दौड़े दौड़े घटनास्थल पर पंहुचे। वही शव को देखकर चिख पुकार मच गई। परिवार वालो का रो रो कर बूरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित मां , एक बेटा एंव दो बेटियो को छोड़ गया। शव निकलते ही परिवार वाले एंव ग्रामीण मुआवजे की मांग करने लगे। रेस्क्यू कर शव निकलने के बाद  जिला परिषद सदस्य बंदना खां, गौतम खां, विश्वजीत मान्ना सहित परिवार के लोग एंव अन्य ग्रामीण मुआवजे की मागं करने लगे। उन्हाने कहा कि साधन माल के मृत्यू के बाद पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। परिवार में कमाने वाला एक मात्र व्यक्ति था। 

कुंए धंसने की खबर मिलते ही सीओ अमित किस्कू एंव बीडीओ जमाले राजा ने परिवार वाले को दुख की इस घड़ी में सांत्वना दिया। वही मनरेगा कानून से निर्देंशित  मिलने वाले हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही मृतक के परिवार वाले को शव का अन्त्यपरीक्षण एंव अतिंम संस्कार के लिए कुछ राशि का सहायता प्रदान किया। खबर मिलते ही झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविन्द्र नाथ महतो मौके पर पहुंच परिवार वालो से बात किया। साथ ही  हर संभव सरकारी सहायता दिलाने को भरोसा दिलाया। मौके पर उपस्थित 

बीडीओ जमाले राजा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियो पर आवश्यक कारवाई होगी। वही मृतक एंव घायल के परिवार वाले को मनरेगा कानून के तहत मिलने वाले योजना का लाभ दिया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment