Birsa Times

अपराधियों के हौसले बुलंद,

अपराधियों के हौसले बुलंद,

मुर्गी फार्म में घुसकर लूटा बाइक और कई सामान,

मजदूरों से की मारपीट, मामला दर्ज, छानबीन जारी

संतोष कुमार दास

हंटरगंज(चतरा): हंटरगंज थाना क्षेत्र के लेंजवा पंचायत के सागासोत बिंदियाही में अज्ञात 10 लोगों ने एक मुर्गी फार्म में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने लूट से पहले दो मजदूरों के साथ मारपीट की। इसके बाद वहां से बैट्री,इन्वर्टर 400 मुर्गी एक बोरा में पैक कर व पास में रखें स्प्लेंडर प्लस बाइक को भी लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने हंटरगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लेंजवा निवासी बेचू यादव के सागासोत में एक मुर्गी फार्म है। उसमें दो मजदूर काम करते हैं। गुरुवार की रात दोनों मजदूर मुर्गी फार्म हाउस में सोए थे। इसी दौरान दस, बारह अज्ञात लोग फॉर्म में घुस आए और मजदूरों पर हमला कर दिया। मजदूर सहेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि उन अज्ञात लोगों के चेहरे पूरी तरह पूरी तरह से ढका था। इसके बाद बदमाशों ने मुर्गी फार्म में बेचे गए मुर्गी की रुपये मांग करने लगे। नहीं बताने पर उन्होंने मारपीट करने शुरू कर दी। इसके बाद फार्म हाउस से 400 से 500 मुर्गी बोरा में समेट लिया वही पास में रखे बैटरी,इन्वर्टर, तार और मुर्गी हाउस से बाहर खड़े एक हीरो की स्प्लेंडर बाइक जिसकी रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच13 के 8088 को भी लूट ली। इसके बाद लूट की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *