Birsa Times

मोटरसाईकिल दुर्घटना में एक की मौत,दो लोग गंभीर रूप से घायल

मोटरसाईकिल दुर्घटना में एक की मौत,दो लोग गंभीर रूप से घायल

संतोष कुमार दास

चतरा : गिद्धौर थाना क्षेत्र के पाण्डेय महुआ पेट्रोल पम्प के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गयी। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गिद्धौर प्रखंड के दयाशंकर दांगी के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुयी है। हादसे में सबसे ज्यादा चोट सचिन को हीं चोट आई थी हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर फट गया उसके पैर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था चेहरे पर भी गंभीर चोटें आयी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क खून से लाल हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायलों को सदर अस्पताल चतरा में भर्ती कराया। जहां से सचिन को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन हजारीबाग जाने के क्रम में हीं सचिन की मौत हो गई, इस खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। जबकि स्वजनों की रो रो कर बुरा हाल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *