सं, सू- पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका)आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमजोरी पंचायत के सतभैया गांव में बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने घर की दीवार फांदकर हजारों रूपए की संपत्ति चोरी करने की मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सितावी यादव पिता नागेश्वर यादव सा०सतभैया निवासी गुरुवार शाम को जरुरी कार्य से सभी लोग दुसरे जगह गए हुए थे।घर को सुना देखकर अज्ञात किसी चोरों ने घर की दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश कर कमरा में लगे ताला को तोड़कर बक्से में रक्खें 20 हजार रुपए नगद व 20 भर चांदी की जेवरात एवं एक गैंस सिलेंडर तथा स्टील की वर्तन चोरी कर ली। घटना को लेकर पिड़ित संजू देवी ने आनंदपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मामले की जांच की जा रही है।
