गोमो। तोपचांची प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को सभी पंचायत के वार्ड सदस्यों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वार्ड सदस्य के प्रखंड अध्यक्ष सरयु प्रसाद महतो ने कहा कि आज ब्लॉक में धरना देने का मुख्य कारण यह है कि अभी तक चुनाव हुए करीब दो से ढ़ाई वर्ष हो गया है। अभी तक हमलोगों का मानदेय नहीं मिला है। जबकि जिला में राशि आया हुआ है। हम लोगों के बीच वितरण नही किया गया है। जिससे सभी वार्ड सदस्य नाराज हैं इस कारण सभी धरना पर बैठे हैं। साथ ही विशेष कर अबुवा आवास का जो लिस्ट जिला से भेजा गया है। वह किसी भी रूप में सही नही है। उसको ग्राम सभा से नए सिरे से फिर से जो सही योग्य लोग हैं उनको भेजा जाए। जिसका हम सभी वार्ड सदस्य विरोध करते हैं। जरूरत पड़ा तो हमलोग जिला में भी धरना प्रदर्शन करेंगे और उपायुक्त को मांग पत्र भी सौंपेंगे। मौके पर दर्जनों महिला एवं पुरुष वार्ड सदस्य शामिल थे।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
कहा,देश को विश्व गुरु बनाने के लिए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी... -
चेयरमैन बने प्रदीप मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव।
गोमो। जिला कार्यालय रिटायर्ड कॉलोनी स्थित आज देर शाम जिला कबड्डी एसोसिएशन धनबाद सदस्यों कि बैठक... -
स्वर्गीय विनोद बाबू के नीति सिद्धांत पर चलने वाला नेता सी. पी.चौधरी को ही वोट देंगे : सदानंद महतो
गोमो। आजसू पार्टी के द्वारा तोपचांची क्षेत्र में विभिन्न पंचायत का दौरा किया गया। यह दौरा...