शहडोल से राजेश कुमार यादव
गोहपारू पालसाऊ-खन्नौधी मार्ग पर बीते दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अपने ग्राम पालसाऊ से जीजा के साथ खन्नौधी जा रहे एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, सुरेश बैगा (उम्र 18 वर्ष), पिता हरीलाल बैगा, ग्राम पलसाऊ अपनी अपाची बाइक से अपने जीजा के साथ जा रहे थे। सफर के दौरान पालसाऊ मार्ग पर अचानक बाइक से नियंत्रण खो जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में सुरेश को गंभीर चोटें आईं।
आपातकालीन सेवाओं की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और 108 एम्बुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 से आरक्षक संजय बैगा एवं पायलट हरि नारायण शुक्ला मौके पर पहुँचे। इसके तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस भी घटना स्थल पर पहुँच गई, जिसके माध्यम से घायल सुरेश को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया।
पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
घायल को अस्पताल पहुँचाने के साथ ही डायल 112 की टीम ने सक्रियता दिखाई। आरक्षक संजय बैगा और पायलट हरि नारायण शुक्ला ने दुर्घटनाग्रस्त अपाची बाइक को सुरक्षित सुरेश के घर पहुँचाया, जिसकी स्थानीय लोगों और परिजनों ने सराहना की है। फिलहाल अस्पताल में घायल युवक का उपचार जारी है।
घायलः सुरेश बैगा (18 वर्ष)
पालसाऊ मार्ग
डायल 112 (आरक्षक्त संजय बैगा पायलट हरि नारायण शुक्ला) और
