Birsa Times

चलते गाड़ी से पीडीएस के अनाज को गाड़ी से फेंकते मजदूरों को रंगे हाथ पकड़े डीलर के परिजन।

चलते गाड़ी से पीडीएस के अनाज को गाड़ी से फेंकते मजदूरों को रंगे हाथ पकड़े डीलर के परिजन।

रवि कुमार गुरुआ

गुरुआ/अक्सर डीलरो का शिकायत रहता है कि गोदाम से अनाज आने के बाद हमारे यहां अनाज तौल कम जाता है जिसका आज खुलासा काज के डीलर के परिजन ने जनता के सामने खुलासा कर दिया।आप सभी को बताते चले कि जैसे ही खाद्य आपूर्ति गोदाम से बी एच बी 7068 से लदा ट्रक गुरुआ प्रखंड से भुइंया बिगहा से गुरुआ तरफ बढ़ी कि गाड़ी में सवार मजदूरों ने मौका मिलते ही गाड़ी से एक बोड़ा गेहूं का पैकेट फेक देता है लेकिन पीछे से मुआयना करते जा रहे काज डीलर के परिजन ने हो हल्ला किया तब तक गाड़ी 200 मीटर आगे बढ़ चुकी थी और देखते ही देखते जनता ने भीड़ लगा दिया। ऐसी घटना एक बार की नहीं है इससे पहले भी बढ़ौना पेट्रोल पंप पर एक बोड़ा गेहूं का पैकेट फेक कर मजदूरों ने अपना हाथ सफा कर लिया था। ऐसी घटना की जानकारी सभी अधिकारियों के रहते हुए भी अनजान बने रहते है जिससे कही न कही अनुमान होता है कि इस प्रकार के घपला में बड़े अधिकारियों का भी हाथ दिखता है और डीलर गरीब असहाय पर अत्याचार करते है और अनाज कम वितरण करते है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *