Birsa Times

बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर बाइक की टक्कर से बच्चा घायल

बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर बाइक की टक्कर से बच्चा घायल

बालूमाथ।बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर एकीकृत बालूमाथ प्रखंड के बारीखाप ग्राम के समीप एक मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल चला रहे बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल की पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के बारीखाप ग्राम निवासी अजित भगत 12 वर्ष पिता स्व० ब्रहमदेव भगत के रूप में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार अजित भगत सड़क पर साइकिल चला रहा था,तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से घायल बच्चे को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *