विश्वनाथ कुमार गुप्ता (ब्यूरो) लखीसराय
लखीसराय
लखीसराय में कृष्णा कमलेश्वरी ट्रॉमा एवं इमरजेंसी हॉस्पिटल के संचालक तथा चर्चित सर्जन डॉ. अभिनव आनंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की जानकारी अस्पताल के स्टाफ द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉ. आनंद की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।शव का पोस्टमार्टम किया गया,रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।फिलहाल पुलिस परिजनों और अस्पताल कर्मियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक स्थिति सामने लाई जा सके।देखा जाए तो चिकित्सक की मौत के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।क्योंकि मृतक डॉ अभिनव आनंद एक प्रसिद्ध और चर्चित सर्जन थे।उनकी संदिग्ध मौत चर्चा का विषय बना हुआ है।
