Birsa Times

बी एड कॉलेज के पास हुई लूट कांड मामले का एसपी ने किया खुलासा

बी एड कॉलेज के पास हुई लूट कांड मामले का एसपी ने किया खुलासा

दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद

एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

विश्वनाथ कुमार गुप्ता (ब्यूरो) लखीसराय

लखीसराय जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रांगण में गुरुवार को लखीसराय एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि लखीसराय थाना अंतर्गत B.Ed कॉलेज के पास हुई लूट के मामले में दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तथा लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है उन्होंने यह भी बताया कि 22 फरवरी की रात्रि 10:30 बजे नया टोला हसनपुर ग्राम निवासी स्वर्गीय विनो सिंह के पुत्र रविंद्र कुमार लखीसराय के एक तिलक समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे कि तभी रास्ते में बी एड कॉलेज के समीप अज्ञात अपराधियों के द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर इनका बुलेट मोटरसाइकिल लुट लिया गया था घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्वार्थ करवाई वाई करते हुए रविंद्र कुमार के पद बयान के आधार पर लखीसराय थाना कांड संख्या 119 / 26 दिनांक 23 फरवरी 2026 धारा 310 (2 )बीएस के अंतर्गत दर्ज करते हुए अनुसंधान का भार पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार को सोपा गया जिसके बाद कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय लखीसराय के निर्देशन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लखीसराय के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया जो अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी कर रही थी
ईसि क्रम में 30 मार्च को जमुई जिले के काकन ग्राम निवासी मूसो महतो उर्फ मुनेश्वर महतो के पुत्र शिवम कुमार को घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा अन्य कांडों में चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था पकड़े गए अभियुक्त शिवम कुमार से पूछताछ में मिली जानकारी तकनीकी विश्लेषण तथा आसूचना संकलन के आधार पर अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु DIU तथा एसटीएफ द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी जीस क्रम में दिनांक 8 अप्रैल को किउल थाना क्षेत्र के लाखोंचक से ओम कुमार की गिरफ्तारी की गई जिसकी निशाना दैही पर जमुई थाना क्षेत्र के नवीनगर से गौरव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया एवं उसकी निशान देही पर तैतरहट थाना क्षेत्र के सतसंडा ग्राम से लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया है उन्होंने यह‌ भी कहा कि लखीसराय पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार से करवाई लगातार जारी रहेगी

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *