प्रतिनिधि लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)। गुरुवार को गाण्डोपरता गांव से दिल दहालाने वाली घटना देखने को मिला है। यहां एक महिला को पत्थर से कुचल कर दिन के उजाले में ही दर्दनाक हत्या कर दिया गया है। घटना की खबर सुनते ही आस पास के लोग शव को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
घटना प्रखंड क्षेत्रों के सुरज बेड़ा पंचायत की गाणडोपरता गांव से है घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी विवेक कुमार अपनी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपनी कब्जे में लेकर थाना लाने के लिए खबर लिखे जाने तक तैयार में थे।
मृतिका के पिता सुनिया पहाड़ीया ने बताया कि मेरे लड़की की शादी हिरणपुर प्रखंड के धानियामारा पाडेरकोला गांव निवासी बेसगा पहाड़िया के साथ 6 साल पहले हुई थी। दोनों अपने परिवार में अच्छे से रा रहे थे। दोनों की दो बच्चे हैं।घटना की जानकारी मुझे बाद में मिली है। घटना गाण्डोपरता पहाड़ नदी के बगाल में हुई है। घटना के बाद पति फरार है।
