हिरणपुर (पाकुड़) बीते मंगलवार देर शाम लखनपुर गांव में वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर विवाद हुआ। लेकर प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाते हुए गांव में काफी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दिया गया वहीं बुधवार को एसडीपीओ कुमार गौरव, पुलिस निरीक्षक जेम्स मुर्मू, बीडीयो टुडू दिलीप ,अंचलाधिकारी मनोज कुमार व थाना प्रभारी विनय कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी वह जवान गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर शांति व आपसी भाईचारा का अपील किया।
उत्पन्न विवाद का कारण
उत्पन्न विवाद के संबंध में बताया जाता है कि गांव के एक समुदाय के लड़के का दूसरे समुदाय के लड़की के साथ कथित रूप से प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर स्वजनों द्वारा कुछ दिन पूर्व लड़की की अन्य जगह शादी दे दी गई थी । इस बीच आरोप लगा कि लड़का ने लड़की को फोन कर वीडियो वायरल की धमकी दिया है। इससे आक्रोशित दर्जनों की संख्या में स्वजन व अन्य लोगों ने देर शाम घर में घुसकर लड़के के पिता- माता और अन्य लोगों से मारपीट किया। नजदीक के घर में विवाह समारोह रहने के कारण ज्यादा बवाल नहीं हो पाया। घटना की सूचना मिलते ही सीडीपीओ,सीओ, थाना प्रभारी सहित पुलिस जवान गांव में पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। जबकि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
थाना के बैठक में नहीं पहुंचे लड़का पक्ष के लोग
इधर बुधवार को शांति व्यवस्था और विवाद की तारा को लेकर दोनों समुदाय के लोगों को गांव में ही बुलाया गया। इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी सहित काफी संख्या में आईआरबी, जैप, जिला सहित थाना के पुलिस बल उपस्थित थे। उक्त बैठक में लड़की पक्ष के लोग उपस्थित हुए परंतु लड़के पक्ष के लोग नहीं आए। एसडीपीओ ने लड़की के पिता सहित स्वजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद कहा कि यदि धमकी की बातें सामने आई थी तो पंचायत, जन प्रतिनिधियों व पुलिस प्रशासन को जानकारी देना आवश्यक था। इसको लेकर विधिसम्मत कार्रवाई होती। किसी दूसरे के घर में घुसकर मारपीट करना गलत है। गांव में सांप्रदायिक माहौल को न बिगाड़े। तनाव फैलने पर किसी को बक्सा नहीं जाएगा। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि गांव के किसी भी हालत में सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने नहीं दी जाएगी। इस घटना को लेकर दो अलग-अलग आवेदन प्राप्त हुआ है। जल्दी दोनों मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। इस घटना की पुनरावृति ना हो, इसको लेकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। माय पुलिस निरीक्षक सहित बीडियो, सीओ मैं भी ग्रामीणों से वार्ता कर शांति ,सुरक्षा और आपसी भाईचारे को लेकर अपील किया। इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला था। सभी से अपील की गई है कि आपसी सौहार्द बनाए रखे। सांप्रदायिक महौल बिगड़ना वालों के ऊपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
