बांका कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के जयपुर थानान्तर्गत कानिबेल गांव के किशन यादव का पुत्र खगेश कुमार बाईक दुर्घटना में पुरी तरह घायल हो गया। परिजनों के अनुसार घायल युवक घरेलू सामान खरिदने चिराईयांमोर आये और खरीदने के बाद लौटकर घर जाने लगे तभी घर से कोई काम के लिए उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन रिसीव कर डेम रोड के मोड़ पर युवक बात करने में व्यस्त हो गया। अचानक थाना क्षेत्र के तेंतरीया गांव के कांग्रेस यादव का पुत्र भुदेव कुमार ने खड़े बाईक में जोरदार ठोकर मार दिया जिनके कारण बाईक के साथ युवक कुछ दूर गड्ढे में जा गिरा एवं घायल होकर बेहोश हो गया। जिनका इलाज बांका सदर अस्पताल में चल रहा है जो खबर लिखने तक बेहोशी हालात में है। फिलहाल स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नही दिया गया है।