लखीसराय
लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत केनरा बैंक के प्रबंधक के द्वारा लोन चुकता होने के बावजूद भी जमीन के कागजात वापस नहीं करने पर केनरा बैंक के प्रबंधक के खिलाफ नीरज कुमार आर्यन ने जिला पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन दिया है।इस संबंध में पीड़ित नीरज कुमार आर्यन ने बताया कि मैं केनरा बैंक से जमीन के कागजात को गिरवी रखकर 10 लाख का लोन लिया था। जो कि व्याज समेत साल 2021 को ही लोन जमा कर दिया हूं। उसके बावजूद भी बैंक के द्वारा मुझे जमीन की कागजात वापस नहीं किया गया है इस संबंध में नीरज कुमार आर्यन ने बताया कि मैने साल 2021 से ही मै केनरा बैंक के मैनेजर से जमीन के कागजात वापस करने को लेकर अपील करते हुए आ रहा हूं लेकिन आज तक मुझे जमीन की कागजात बैंक मैनेजर के द्वारा वापस नहीं किया गया है जिससे छुव्द्ध होकर मैं लखीसराय जिला पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगाने आया हूं
