Birsa Times

साप्ताहिक हटिया से हुई बाइक की चोरी,थाने में दिया आवेदन

साप्ताहिक हटिया से हुई बाइक की चोरी,थाने में दिया आवेदन

सौरभ भगत

अमड़ापाड़ा-स्थानीय बाजार स्थित साप्ताहिक हटिया से मंगलवार को एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है।इस संबंध में प्रखंड क्षेत्र के जामकूंदर ग्राम निवासी विजयराम हेम्ब्रम ने अमड़ापाड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।​उन्होंने दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि वो साप्ताहिक हटिया करने अमड़ापाड़ा बाजार आए थे।उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल HF डीलक्स काली रंग (गाड़ी संख्या: JH 04 R 5383) को मछली दुकान के पीछे पीपल के पेड़ के पास खड़ा रखा था।वह दोपहर करीब 3 बजे जब वह वापस अपने मोटरसाइकिल के पास लौटे,तो देखा कि मोटरसाइकिल उस स्थान से गायब थी।काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका।​पीड़ित ने बताया कि चोरी हुई मोटरसाइकिल उनके पिता किसुन हेम्ब्रम के नाम पर पंजीकृत है।खास बात यह है कि बाइक की डिकी में कलस्टर रजिस्टर और सहिया की मंथली रिपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे हुए थे। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मोटरसाइकिल बरामद करने और चोरों का पता लगाने का आग्रह किया है।।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *