Birsa Times

अवैध कोयला खदान हादसा: दबकर मजदूर की मौत, प्रशासन अनभिज्ञ

अवैध कोयला खदान हादसा: दबकर मजदूर की मौत, प्रशासन अनभिज्ञ

कुबेर सिंह
बड़कागांव। वन क्षेत्र अंतर्गत नापोखुर्द स्थित इंदिरा गांव में संचालित एक अवैध कोयला खदान में हादसे की खबर सामने आई है, जहां मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना सोमवार, 6 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हरी महतो (पिता—कोल्हा महतो) के रूप में हुई है, जो होरम गांव का निवासी था और कोयला खनन कार्य से जुड़ा हुआ था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को खदान से बाहर निकाल लिया गया।
मृतक अपने पीछे पत्नी सरिता देवी और दो नाबालिग पुत्र (एक 12 वर्ष तथा दूसरा 9 वर्ष) छोड़ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
वहीं, मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की स्थिति स्पष्ट नहीं दिखी। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की आधिकारिक जानकारी नहीं है और वे मीडिया के माध्यम से ही इसकी सूचना प्राप्त कर रहे हैं।
इसी क्रम में क्षेत्र के वन पदाधिकारी महेश कुमार दास ने कहा कि वे अवकाश पर हैं और उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जबकि वन क्षेत्र के प्रभारी पदाधिकारी Kunal Bhaskar ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था।
घटना ने एक बार फिर अवैध खनन गतिविधियों और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *