गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। मिलन समारोह में तोपचांची, भेलवाटांड निवासी महिला सामाजिक कार्यकर्ता बिन्ती देवी,सुकीया देवी एवं बाघमारा,मालकेरा निवासी हेमंती देवी ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाली सभी महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को बधाई दी और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में जदयू को महिलाओं के बीच मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला,युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जदयू पार्टी से जुड़ रहे हैं। आने वाले 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, भुनेश्वर रविदास, सुभाष सिंह ,आदि उपस्थित थे।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
कहा,देश को विश्व गुरु बनाने के लिए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी... -
चेयरमैन बने प्रदीप मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव।
गोमो। जिला कार्यालय रिटायर्ड कॉलोनी स्थित आज देर शाम जिला कबड्डी एसोसिएशन धनबाद सदस्यों कि बैठक... -
स्वर्गीय विनोद बाबू के नीति सिद्धांत पर चलने वाला नेता सी. पी.चौधरी को ही वोट देंगे : सदानंद महतो
गोमो। आजसू पार्टी के द्वारा तोपचांची क्षेत्र में विभिन्न पंचायत का दौरा किया गया। यह दौरा...