गोमो। कुडमी समाज के नेताओं के द्वारा गिरिडीह जिला के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत दर्जनों कुडमी गांवो का दौरा किया गया। जिसमें सोबरनपुर, हरलाडीह,बधगावा,कुडको,खुखरा,गमहरा,तुयो,अंबाडीह आदि कुडमी गांवो का दौरा कर 22 जुलाई को धनबाद के तोपचांची हटिया मैदान में आयोजित कुड़मी महाजुटान को सफल करने की अपील की गई। इस कार्यक्रम में बंगाल के टाइगर अजीत महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।वहीं धनबाद,गिरिडीह,बोकारो तीनों जिलों के कुडमीयो का संयुक्त नेतृत्व मंटू महतो एवं हलधर महतो करेंगे। इस दौरान सदानंद महतो ने कहा कि झारखंड,बंगाल,उड़ीसा के कुड़मीयो को 72 वर्षों से संवैधानिक अधिकार से वंचित रखा गया है.कुडमी आंदोलन पिछले कई दशकों से हमारे पूर्वज लडते आ रहे हैं,लेकिन 20 सितंबर को “रेल टेका,डहर छेका” आंदोलन के माध्यम से कुडमी आर्थिक नाकाबंदी करेगा। इस अवसर पर बिंदेश्वरी महतो,पूर्व मुखिया गिरिजा शंकर महतो, मुखिया संजय महतो,धनंजय महतो,पंकज महतो,चमन महतो उप मुखिया,किरण महतो गिरधारी महतो,मधुसूदन महतो आदि कुडमी समाज के लोग मौजूद थे.
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
कहा,देश को विश्व गुरु बनाने के लिए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी... -
चेयरमैन बने प्रदीप मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव।
गोमो। जिला कार्यालय रिटायर्ड कॉलोनी स्थित आज देर शाम जिला कबड्डी एसोसिएशन धनबाद सदस्यों कि बैठक... -
स्वर्गीय विनोद बाबू के नीति सिद्धांत पर चलने वाला नेता सी. पी.चौधरी को ही वोट देंगे : सदानंद महतो
गोमो। आजसू पार्टी के द्वारा तोपचांची क्षेत्र में विभिन्न पंचायत का दौरा किया गया। यह दौरा...