गोमो। तोपचांची प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में कल्याण विभाग द्वारा शनिवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के हाथों कई लाभुकों के बीच बकरी वितरण किया गया। इस दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि यह सरकार की लाभकारी योजना है। इस योजना से लोग बकरी पालकर अपना आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। अभी लोगों को चार बकरी और एक बकरा दिया जा रहा है। वहीं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि आज कल्याण विभाग द्वारा लोगों को रोजगार के रूप में पशुपालन विभाग द्वारा निशुल्क चार बकरी और एक बकरा वितरण किया गया है। लोग इसको अच्छी तरह से पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। बकरा बकरी पाकर सभी लाभुकों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का, प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मोदी, प्रसिद्ध सिंह मुखिया, अकबर कुरैशी सप्लायर, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
Related posts
-
जदयू तोपचांची प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने का संकल्प लिया।
गोमो। तोपचांची प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक लालूडीह ग्राम में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तोपचांची प्रखंड... -
विप्र सेना महिला प्रकाेष्ठ ने मनाया भगवान परशुराम का जन्माेत्सव
गोमो। चिरंजिवी और विष्ण के छठें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्माेत्सव शुक्रवार काे धैया स्थित... -
भारत दुनिया में सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था के रूप में उभर रहा है : सदानंद महतो।
गोमो। तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी पंचायत में आजसू तथा भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न...