गोमो। तोपचांची प्रखंड सभागार में मिशन लाइफ के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक के बीडीओ राजेश एक्का, प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, वन प्रमंडल रेंजर सहित प्रखंड के सारे कर्मी मौजूद थे। प्रोग्राम की जानकारी देते हुए प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने कहा कि आज हम सभी लोगों ने संकल्प लिया है की हम लोग भविष्य के लिए देश के लिए और अपने रक्षा के लिए पर्यावरण को बचा के रखना है। जैसे ऊर्जा पेट्रोल पानी को बचाना है, पॉलिथिन का इस्तेमाल नही करना है। एल ई डी बल्ब और ट्यूब लाइट का प्रयोग करना है। लाल बत्ती और रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन के इंजन बंद रखना है। स्थानीय या छोटे आवागमन के लिए साइकिल का प्रयोग करना है। ट्रेडमिल पर दौड़ने के बजाए बाहर दौड़ना है। आदि 75 उपाय बताए गए हैं। इसलिए लोगों को एक एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा की आज हम सभी लोगों ने संकल्प लिया है कि इसको लेकर हमलोग गांव गांव तक जाएंगे और जन जागरूकता अभियान चलाएंगे ताकि पर्यावरण की सुरक्षा हो।
Related posts
-
मुख्यमंत्री ने तोपचांची में किया चुनावी जनसभा का संबोधन
भाजपा के पास कोई भी मुद्दा नहीं बच गया : सीएम 400 पार का मतलब संविधान... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में जदयू ने एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में किया जनसम्पर्क।
गोमो। 20 मई 2024 को जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स प्रधान संयोजक दीप नारायण... -
दीप नारायण सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
कहा,देश को विश्व गुरु बनाने के लिए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी...