*करमाली समाज का फगुवा मिलन समारोह सह सामाजिक चर्चा का किया गया आयोजन*

*संवादाता चरही*

रविवार को चरही पंचायत अंतर्गत लाल बंगला स्थित विवाह भवन में करमाली समाज का होली मिलन समारोह सह सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशुन दयाल करमाली ने की वहीं संचालन घंशायम करमाली ने किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि करमाली समाज के केंद्रीय महासचिव सह जीप सदस्य चुरचू बासुदेव करमाली उपस्थित हुए।इस सभा में करमाली समाज के त्रुटियों पर भी चर्चा कर उस पर अंकुश लगाने की बात कही गयी। चर्चा में त्रुटियों पर अंकुश लगाने के लिए पंचायत स्तरीय समिति का गठन किया गया।

जिसमे संरक्षक वासुदेव करमाली जीप सदस्य चुरचू,अध्यक्ष – अर्जुन करमाली उपाध्यक्ष – इंद्र करमाली, विनोद करमाली सचिव – उमेश उर्फ ब्बलु करमाली सह सचिव – रा.कुमार करमाली कोषाध्यक्ष – रीमा करमाली, घनश्याम करमाली बिनोद करमाली मीडिया प्रभारी – पंकज करमाली सूरज करमाली शशिकरमालीकार्यकारी अध्यक्ष – गोपाल करमाली जितन करमालीकार्यकारिणी सदस्य – दिनेश करमाली, मिर्ची करमाली प्रदीप करमाली, मनोज करमाली टिंकल करमाली, उमेश करमाली विजय करमाली ,राजेंद्र करमाली अरूण करमाली, राजेंद्र (जंगल) करमाली , गुड्डू करमाली को मनोनीत किया गया। वहीं सभा में आगामी सरहुल पूजा को धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

Related posts

Leave a Comment