गोमो-चमड़ा गोदाम गोमो में मकर संक्रान्ति के पूर्व संध्या पर यूथ फोर्स के द्वारा जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने क्षेत्र वासियों को टुसु, बांउडी एवं मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामना दी। श्री सिंह ने कहा कि यूथ फोर्स पिछले 15 वर्षी से गांव – गरीब, मजदूर – किसान की लगातार सेवा करते आ रहा है। यूथ फोर्स का प्रयास है कि जिन जरूरतमंद लोगों को विधायक – सांसद के द्वारा कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया है, वैसे लोगों को हम कंबल उपलब्ध करने का काम करें । इस अवसर पर जदयू टुंडी प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध पांडेय, तिलक सिंह, सपन दुबे, अकरम, डब्बू , शबीना प्रवीण, मुशर्रत जहां, मुस्तरी खातुन, शमीमा प्रवीण,मोहम्मद मंसुर,मोo जमील, मोoअसफाक,मोo अकबर,मोo इस्माइल,मोo शरीफ़, गौतम कुमार पाण्डेय, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित रहे।
Related posts
-
जदयू तोपचांची प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने का संकल्प लिया।
गोमो। तोपचांची प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक लालूडीह ग्राम में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तोपचांची प्रखंड... -
विप्र सेना महिला प्रकाेष्ठ ने मनाया भगवान परशुराम का जन्माेत्सव
गोमो। चिरंजिवी और विष्ण के छठें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्माेत्सव शुक्रवार काे धैया स्थित... -
भारत दुनिया में सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था के रूप में उभर रहा है : सदानंद महतो।
गोमो। तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी पंचायत में आजसू तथा भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न...