प्रतिनिधि (रामजी साह)रामगढ़ :थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र हेडबोडाचापड बहियार में पुलिस ने सुचना पर एक 40 बर्षिय पहाड़ियां महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये दुमका भेजा है।इस मामले में थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि मृतक पहाड़ियां महिला का ससुराल गोड्डा जिला है वह अपने पति से की बर्षो से अलग अपने मायके सिलठा बी पंचायत के हेडबोडाचापड गांव में अपने माता पिता के साथ रह रही थी। मृतक महिला का नाम बसंती गृही है। उन्होंने यह भी बताया की महिला कुछ दिनों से घर से गायब थी परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद नहीं मिली।आज गुरूवार को महिला का शव हेडबोडाचापड बहियार में पाया गया। पुलिस के अनुसार महिला को पत्थर से कुचलकर मारा गया है।पुलिस शव को दुमका पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। बहरहाल पुलिस छानबीन कर कातिल हत्यारा तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। महिला का शव मिलने पर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Related posts
-
सरे आम युवक को मारा चाकू, मौत
जमीन को लेकर गोतिया के बीच चल रहा था विवाद, कोर्ट से लौटने के क्रम में... -
सावधान पलामू, चार मई को मंडल डैम का झूठा उद्घाटन ना हो जाए : दीपक
सदर प्रखंड में दीपक और देवेंद्र का सघन जनसंपर्क अभियान, इंडिया गठबंधन को वोट देने की... -
उपायुक्त द्वारा की गई पहल सीढ़ियां भी कर रहीं मतदान के प्रति जागरूक
रिपोर्ट- अविनाश मंडल पाकुड़/मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग कई देशव्यापी...