गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत उत्तर पंचायत गोमो में इस कड़ाके की ठंड से राहत देने के उद्देश से सरकार की ओर से जरूरत मंद असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर सभी ने सरकार की सराहना की। इस दौरान उत्तर पंचायत के पंचायत सचिव सुरेंद्र हेंब्रम ने कहा कि आज हम लोग उत्तर पंचायत गोमो में कंबल वितरण का कार्यक्रम रक्खे हैं। जिसमें दूर दराज के जितने भी योग्य लाभुक हैं उन्हें सरकार के गाइड लाइन के हिसाब से कंबल वितरण किया जा रहा है। कंबल वितरण में मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के हाथों कंबल वितरण किया जा रहा है। अभी तक 50 से अधिक कंबल बांटा जा चुका है। जो शेष रह जाएंगे उन्हें अगले किसी दिन डेट रखकर सभी जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कंबल वितरण कर दिया जायेगा। जो शेष कंबल बच जाएगा उसको हमलोग गोमो स्टेशन में जाकर जरूरत मंदों की बीच कंबल वितरण कर देंगे।मौके पर मुखिया संजय सिंह, उप मुखिया मीना देवी, वार्ड सदस्य तनवीर आलम, पंचायत समिति सदस्य कनीजा खातून, वार्ड सदस्य अजहर हवारी, सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरूष लाभुक मौजूद थे।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के द्वारा बाघमारा बाजार में एनडीए प्रत्याशी सी.पी. चौधरी के पक्ष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
गोमो। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा बाजार में एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने... -
इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो की जीत पक्की है।
गोमो। इस्लामपुर मंसूरी मोहल्ला गोमो में शुक्रवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। उक्त बैठक में... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में कई समाजिक महिला कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा।
गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया...