49 साल के हुए राहुल मोदी का ट्वीट- ईश्वर आपको दीर्घायु बनाए

49 साल के हुए राहुल मोदी का ट्वीट- ईश्वर आपको दीर्घायु बनाए

News Agency : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।” राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 में हुआ था। पीएम मोदी के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। राहुल गांधी के जन्मदिन पर सुबह से ही ट्विटर पर हैप्पी बर्थडे राहुल गांधी ट्रेंड कर रहा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी को बधाई दी है साथ में उनका एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में उनके भाषण और इंटरव्यू के अंश हैं।साल 2003 में राहुल गांधी राष्ट्रीय राजनीति में आए। 2004 में चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ उन्होंने भारतीय राजनीति में प्रवेश की घोषणा की। वह अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़े। उनकी उम्मीदवारी का अमेठी की जनता ने उत्साह के साथ स्वागत किया था। हालांकि 2019 के आम चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Related posts

Leave a Comment