झामुमो का 44 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया

आदिवासी और मूलवासियों के बलिदान के बाद हमें झारखंड अलग राज्य मिला: चंपई सोरेन हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा का 44 वां स्थापना दिवस समारोह संत कोलंबा स्थित स्टेडियम हजारीबाग में मंगलवार को भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव एवं संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने की। मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत तौर पर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने कहा ने कहा कि आदिवासी और मूलवासियों के असंख्य बलिदान के बाद हमें झारखंड अलग राज्य मिला है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि आज वो लोग भी 1932 की बात कर रहे हैं कहा कि यह वही लोग हैं जिन्होंने 1985 की बात पर मिठाई और अबीर गुलाल खेल रहे थे।

विपक्ष को यह तय करना होगा कि कि वे किसके साथ हैं। राज्य में कानून बनाकर स्थानीय युवाओं के लिय निजी क्षेत्र 85% नौकरी को आरक्षित करने का काम किया है जिसका परिणाम आप लोगों को देखने को मिलेगा।भाजपा ने हाथी उड़कर विकास दिखाया था। हमारी सरकार गांव गांव जाकर गरीब,मजदूर किसान, शोषित वंचित के लिय कार्य कर रही है।

राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद पांडे ने इस मौके पर कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संकल्प पत्र में है कि झारखंड में 1932 आधारित स्थानीय नीति बनेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य की जनता से वादा किया है और इसे हम पूरा करके रहेंगे।

राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागु बेसरा ने इस मौके पर कहा कि शिबू सोरेन के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड के सभी लोकसभा चुनाव जिताने का काम कार्यकर्ता करेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव ने कहा कि हजारीबाग में हमारा संगठन मजबूत हुआ है। हम संगठन को और भी मजबूत करने के लिये लगातार प्रयासरत हैं।

हमारी सरकार जन कल्याणकारी योजनों को झारखंड राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचाने का काम कर रही है। झारखंड राज्य की जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। कहा कि निश्चित तौर पर इसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है।

झामुमो स्थापना दिवस समारोह को झामुमो रामगढ़ जिला अध्यक्ष विनोद किसको पूर्व महिला जिला अध्यक्ष अनन्या मुखर्जी महिला जिला उपाध्यक्ष यशोदा देवी कमाल कुरैशी आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त फागू बेसरा, बिनोद पांडेय, केंद्रीय उपाध्यक्ष संजीव बेदिया, केंद्रीय समिति सदस्य डॉ. कमल नयन सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू, राजकुमार महतो, केंद्रीय समिति सदस्य मो. इजहार, लखन लाल महतो, सोनाराम मांझी, रफीक अंसारी, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष अनन्या देवी, महिला जिला उपाध्यक्ष यशोदा देवी, सुनील शर्मा, मीडिया प्रभारी महताब हुसैन, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवीराम हेंब्रम, बरकट्ठा प्रखंड अध्यक्ष यासीन खान, जिला कोषाध्यक्ष नईम राही, झामुमो नेता कमाल कुरैशी, खलील अंसारी, मोहम्मद सरफराज, बिरेन्द्र राणा, आनंद सोरेन, अब्दुल्ला खान समेत पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment